Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

अमित शाह बोले- मणिपुर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार विपक्ष का हंगामा जारी

41

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को भी हंगामा जारी है। विपक्षी दलों ने मणिपुर के मुद्दे पर हंगामा किया और कार्यवाही बाधित की। इस दौरान राज्यसभा में भी भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद सभापति ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

लोकसभा में बोले अमित शाह, सरकार चर्चा के लिए तैयार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा, विपक्ष से चर्चा होने देने का अनुरोध है। सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। मणिपुर हिंसा संवेदनशील मुद्दा है। देश की जनता को सच बताया जाना चाहिए। हालांकि इसके बाद भी विपक्ष का हंगामा नहीं थमा और सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्ष दल मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और मणिपुर की स्थिति पर बयान दें। हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित करना पड़ी।

राजस्थान मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराध के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ‘हम राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग करते हैं। दलितों और महिलाओं पर अत्याचार को रोकने की जरूरत है। इसलिए हम यहां संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।’

मणिपुर के हालात पर हमलावर

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘देश की मांग है कि सरकार और पीएम मोदी को मणिपुर के मुद्दे पर बोलना चाहिए। देश में शांति बहाल करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। आज हम इस मुद्दे के खिलाफ संसद में विरोध करने जा रहे हैं। राज्यसभा के सभापति को हमें मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करने की अनुमति देनी चाहिए।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.