Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मप्र के तीन मेडिकल कालेजों में कैंसर की सिकाई के लिए मशीन लगाने की प्रक्रिया फिर अधर में

39

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के तीन मेडिकल कालेजों में कैंसर की स‍िकाई के लिए पीपीपी से अत्याधुनिक सुविधा वाली लिनियर एक्सीलरेटर (लीनैक) मशीन लगाने की प्रक्रिया फिर लटक गई है। निविदा प्रक्रिया में शामिल हुई दोनों कंपनियाें द्वारा दिए गए प्रस्ताव तय मापदंड के अनुरूप नहीं होने के कारण खारिज कर दिया गया है।

सरकार खुद मशीनें लगाने की तैयारी कर रही

अब नए सिरे से फिर निविदा करने की जगह सरकार खुद मशीनें लगाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि रीवा,भोपाल और सागर मेडिकल कालेज में पीपीपी से मशीन लगाने की तैयारी तीन वर्ष से चल रही है।

14 सरकारी मेडिकल कालेजों में होगी सुविधा

इसके अलावा जबलपुर और ग्वालियर में बनाए जा रहे सरकारी कैंसर अस्पताल में सरकार खुद अपने स्तर पर मशीन लगाने का निर्णय ले चुकी है। इस तरह प्रदेश के 14 सरकारी मेडिकल कालेजों में पांच में यह सुविधा हो जाएगी।

किसी भी सरकारी अस्पताल में अभी यह सुविधा नहीं

प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में अभी यह सुविधा नहीं है। कैंसर रोगियों को सेकाई (रेडियोथेरेपी) के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।

कैंसर की स‍िकाई के लिए अत्याधुनिक सुविधा

सभी तरह के कैंसर की स‍िकाई के लिए यह अत्याधुनिक सुविधा है। इसमें कैंसर की कोशिकाओं के अलावा दूसरी कोशिकाओं को नुकसान नहीं के बराबर होता है। कैंसर कोशिकाओं पर इसका असर अन्य मशीनों से रेडियोथेरेपी की तुलना में अधिक रहता है।

निजी अस्पतालों में 60 हजार रुपए तक खर्च होते हैं

गांधी मेडिकल कालेज के रेडियोथेरेपी विभाग के एक प्राध्यापक ने बताया कि लिनियर एक्सीलरेटर से निजी अस्पतालों में सेकाई कराने पर कम से कम 50 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च होते हैं। यह सुविधा शुरू होने से आयुष्मान भारत योजना के मरीजों को भी फायदा मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.