Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

टोनही कहकर महिला के साथ मारपीट चार गिरफ्तार

78

अकलतरा टोनही कहकर महिला के साथ गाली – गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला अकलतरा थाना का है।

पुलिस के अनुसाार 20 जुलाई को महिला अपने घर के बाहर बैठी थी उसी समय मोहल्ले का सौरभ सिंह बरगाह आया और महिला को गालियां देने लगा। उसने महिला पर आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन पर उसने टोना कर दिया है। इसके कारण वह पागल हो गई है और अक्सर बीमार रहती है। आक्रोशित सौरभ ने महिला के साथ मारपीट की और घसीटते हुए अपने घर के पास तक ले गया जहां उसके स्वजन शिव सिंह बरगाह, शंकर सिंह बरगाह, त्रिलोक सिंह बरगाह एवं सौरभ सिंह बरगाह ने मारपीट की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पीपरसत्ती निवासी शिव सिंह बरगाह, शंकर सिंह बरगाह, त्रिलोक सिंह बरगाह एवं सौरभ सिंह बरगाह के खिलाफ धारा 294,506,323,34 और टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4,5 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

बलौदा (नईदुनिया न्यूज)। मछली पकड़ने तालाब पार में बैठे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना बलौदा थाने की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खैजा के भाठापारा निवासी राकेश रोहिदास (24) अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए तालाब के पार में बैठा था। दोपहर लगभग 3 बजे मौसम खराब हुआ और अचानक आकाशीय बिजली गिरने से राकेश रोहिदास पिता संतोष रोहिदास चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसके अन्य दोस्त भी बेहोश हो गए थे। घटना की खबर सुनते ही उनके स्वजन तालाब पहुंचे और देखा तो वह गाज गिरने से झुलस गया था और उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल सतपथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा भेज दिया। वहीं घायलों की स्थिति ठीक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.