Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

बांस के सहारे बिजली तार हर पल करेंट का खतरा

48

बिलासपुर। सिगगिट्टी क्षेत्र में बिजली समस्या के साथ करेंट का भी खतरा मंडरा रहा है। इस क्षेत्र में स्थित गोविंद नगर के आदर्श मोहल्ले में बांस के जरिए घरों तक कनेक्शन गया है। बरसात के कारण मिट्टी गिली होते ही बांस झुक गए है और तार जमीन छू रहे हैं। यह अव्यवस्था बिजली कंपनी के अधिकारियों को नजर नहीं आ रही।

शहर में बिजली सप्लाई व्यवस्था सही नहीं है। एक तरह लोंग बत्ती गुल से त्रस्त है। वहीं इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े हैं। अभी भी कई मोहल्ले व कालोनियां ऐसी है, जहां ट्रांसफार्मर व बिजली के खंभे नहीं है। जिसके चलते बांस या पेड़ों में बिजली तार बांधकर कनेक्शन देने की व्यवस्था की गई है। जबकि उपभोक्ताओं के द्वारा कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं।

इसके बाद भी उनकी इस समस्याएं दूर नहीं हो रही है। इन्हीं में एक सिरगिट्टी क्षेत्र का आदर्श मोहल्ला है, जहां 50 से अधिक मकान है। इन घरों तक बांस के सहारे बिजली कनेक्शन पहुंचा है। यह स्थिति कई सालों से हैं। चूंकि मकान में रहने के लिए बिजली तो जरूरी है। बरसात के कारण इस क्षेत्र में अधिकांश बांस झूक गए। इसके कारएा बिजली तार भी जमीन छू रहे हैं।

इसके कारण कभी भी तार में करेंट आने का खतरा है। यह जानते हुए भी बिजली कंपनी इस समस्या का समाधान नहीं कर रही है। बताया गया कि बिजली के खंभे लग गए हैं। लेकिन, कंपनी तार को इनमें शिफ्ट नहीं कर रही है। इस कार्य को पूरा करने के लिए बेवजह टालमटोल किया जा रहा है। जबकि उपभोक्ताओं के द्वारा कई बार इसकी शिकायत और खतरे की सूचना संबंधित जोन के अधिकारी को दे चुके हैं।

मौके पर पहुंचने के बाद केवल मुआयना किए और लौट गए। जिसके चलते उपभोक्ता नाराज है। मालूम हो कि पिछले दिनों इस क्षेत्र के रहवासियों ने बिजली बंद की समस्या को लेकर सब स्टेशन कार्यालय में जमकर हंगामा किया था। इसके अलावा सहायक अभियंता को हटाने की मांग भी की गई। हालांकि बिजली समस्या समाप्त करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। यदि इस अवधि में भी समस्य दूर नहीं होती है तो उपभोक्ता चक्काजाम करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.