Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द... नोएडा एक्सटेंशनवासियों के लिए खुशखबरी: सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो; N... हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7...

पैरा एशियन गेम्स में तिरंगा लहराने को तैयार है प्रदेश के कैनो खिलाड़ी भोपाल में बहा रहे हैं पसीना

36

भोपाल। भारतीय पैरा कैनो टीम एक और कीर्तिमान गढ़ने जा रही है। भारत की दस सदस्यीय टीम पैरा एशियन गेम्स में अपना दम दिखाएंगी। चीन के हांगझाऊ में 22 से 28 अक्टूबर पैरा कैनो का आयोजन हो रहा है। पहली बार पैरा कैना शामिल किया गया है। भारतीय टीम में सात खिलाड़ी मध्य प्रदेश के है। भारतीय पैरा कैनो के चेयरपर्सन और टीम के मुख्य कोच मयंक ठाकुर है। उनके मार्गदर्शन में ही भारतीय टीम भोपाल के छोटे तालाब में अभ्यास में जुटी है। भारत की टीम सभी दस इवेंट में शिरकत कर है। मुख्य कोच ने उम्मीद जताई की तैयारी और हमारे खिलाडि़यों प्रदर्शन के अनुसार हम पांच से अधिक पदक जीतने में कामयाब हो सकते है। उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने आठ स्वर्ण, चार रजत व 11 कांस्य सहित23 पदक जीतकर अपना दावा मजबूत कर दिया है।

एक के बाद एक तीन टूर्नामेंट में शिरकत

मयंक ठाकुर ने बताया कि हमारी टीम 12 महीने अभ्यास करती है, टोक्यो पैरालंपिक में प्राची यादव ने मप्र का नाम रोशन किया है। अब हमारे प्रदेश के सात खिलाड़ी भारतीय टीम शामिल और विभिन्न चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीत रहे है। पैरा एशियन गेम्स के लिए चुनी गई इस इवेंट से पहले जर्मनी में वर्ल्ड चैंपियनशिप और सितंबर में फ्रांस में वर्ल्ड कप में शिरकत करेगी। इन दो महत्वपूर्ण इवेंट से हमारी टीम को तैयारी का भरपूर मौका मिलेगा। योरपीय देशों में खेलने का लाभ भी हमारे खिलाडि़यों को मिलेगा।

इन इवेंट में शिरकत करेंगे हमारे खिलाड़ी

महिला टीम

केएल़ 1 में पूजा ओझा

केएल 2 व वीएल 2 में प्राची यादव व रजनी झा

केएल 3 तथा वीएल3 शबाना व संगीता राजपूत

पुरुष टीम

केएल 1 में यश कुमार

केएल 2 में संजीव कोटिया

केएल 3 में मनीष कौरव

वीएल 2 में गजेंदर सिंह व संजीव कोटिया

वीएल 3 में जयदीप

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.