Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

सड़क पर पड़ी मृत गाय से भिड़ी बाइक तीन युवकों की मौत

52

सतना। जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों ग्राम गांव से सतना जा रहे थे। गत दिवस रात करीब 2 बजे बाइक सड़क पर मृत पड़ी गाय से भीड़ गई। तीनों काफी ऊपर उछलकर पेड़ से जा टकराए। लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन डेढ़ घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। सुबह 4 बजे वहां से गुजर रही प्राइवेट एम्बुलेंस तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। हादसा सितपुरा के पास बेला-बमीठा हाईवे पर गत गुरुवार देर रात हुआ।

तीनों सागर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे।

नागौद के रहने वाले राज बागरी उम्र 21 वर्ष , गोलू बागरी उम्र 23 वर्ष विकास उर्फ शिब्बू बागरी उम्र 22 वर्ष आपस में रिश्तेदार थे। तीनों सागर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे।सड़क हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। साथ रहकर सागर जिले में पढ़ाई कर रहे थे। सड़क हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। साथ रहकर सागर जिले में पढ़ाई कर रहे थे। गुरुवार को ग्राम वसुधा में विकास बागरी के भतीजे की बर्थडे पार्टी थी।

तीनों रात में सतना के लिए एक बाइक पर निकले थे

तीनों पार्टी में शामिल होकर रात में सतना के लिए एक बाइक पर निकले थे। उनके पीछे ही दोस्त वीरू भी बाइक से आ रहा था। अंधेरा होने के कारण रास्ते में सड़क के बीच पड़ी मृत पड़ी गाय उन्हें दिखी नहीं और उससे टकरा गए।वीरू जब मौके पर पहुंचा तो उसकी नजर सड़क पर तड़प रहे तीनों दोस्तों पर पड़ी। उसने एम्बुलेंस को कॉल किया। वीरू वहां से गुजर रहे लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन डेढ़ घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। एक प्राइवेट एम्बुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। तीनों की मौत के बाद नागौद के खैरा और वसुधा गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने तीनों का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.