Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike Called Off: 5 दिवसीय बैंकिंग मांग पर बनी सहमति, UFBU और IBA की बैठक के बाद हड़ताल स्थगित Wild Elephants Terror Gumla: पालकोट के जंगलों में डेरा डाले हैं छोटे बच्चों समेत 17 हाथी, वन विभाग क... Eco-Friendly Puja Jharkhand: मूर्तिकार से लेकर विसर्जन तक प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए नियम, सिंगल यूज ... Jamshedpur News: सोनारी बिंदल मॉल गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के रायपुर से चार संदिग्ध ... Sonari Firing Case: जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध के बीच पुलिस ने जारी किए बदमाशों के फोटो, सूचना देने ... Bilaspur High Court Ruling: ट्रायल कोर्ट के जज द्वारा गवाह से सवाल पूछने पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी... MP Financial Burden: सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और ... Bhopal News: किताबी रट्टा छोड़िए, खेल-खेत और एआई के जरिए गणित को आसान बना रही हैं शिक्षक डॉ. संगीता ... Fake Narcotics Officer Arrested: माणक चौक पुलिस की कार्रवाई, सपना ठाकुर ने सीसीटीवी से निगरानी कर ऐं... Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ...

सर, आप इतने स्मार्ट हैं, फिर भी शादी के बारे में क्यों नहीं सोचा?, राहुल गांधी ने दिया मजेदार जवाब

73

विवाह के सवाल का अक्सर सामना करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने काम और कांग्रेस पार्टी के भीतर इतना व्यस्त हो गए कि शादी के बारे में सोच ही नहीं सके। उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं के एक समूह के साथ संवाद के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। राहुल गांधी पिछले दिनों जयपुर के इस कॉलेज में पहुंचे थे और वहां छात्राओं के साथ संवाद किया था। उन्होंने एक छात्रा के साथ स्कूटी की सवारी भी की थी।

आपने शादी के बारे में क्यों नहीं सोचा?
कांग्रेस नेता ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया। इस संवाद के दौरान एक छात्रा ने सवाल किया, ‘‘सर, आप इतने स्मार्ट हैं, इतने अच्छे दिखते हैं, फिर अब तक शादी के बारे में क्यों नहीं सोचा?” इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘क्योंकि मैं अपने काम में, कांग्रेस पार्टी में बिल्कुल उलझ गया हूं।” छात्राओं ने जाति जनगणना को लेकर भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से सवाल किया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह पूरी तरह जाति जनगणना के पक्ष में हैं क्योंकि यह जाति जनगणना एक ‘एक्स-रे’ की तरह है जिससे अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी), दलितों और आदिवासी समुदायों की वास्तविक स्थिति के बारे में पता चल सकेगा।

राहुल जी आपके चेहरे की चमक का क्या राज है?
उनका कहना था, ‘‘सच यह है कि ओबीसी, दलित, आदिवासी सत्ता के ढांचे में शामिल नहीं हैं। किसी को नहीं पता कि ओबीसी, दलित, आदिवासी और सामान्य वर्ग के लोग कितने हैं। आपको चोट लगती है तो सबसे पहले आप एक्स-रे कराते हैं…जाति जनगणना भी एक्स-रे है।” एक छात्रा ने राहुल गांधी से उनके चेहरे की चमक का राज पूछना चाहा तो कांग्रेस नेता ने कहा कि वह अपने चेहरे को धोने के लिए साबुन और क्रीम का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि सिर्फ पानी से चेहरा साफ करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.