Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

महिलाओं से बदसलूकी केस में पांचवां आरोपी गिरफ्तार महिला आयोग ने भी दी सफाई

33

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने अब पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी लेकिन अब एक और आरोपी की भी गिरफ्तारी हो गई है। वहीं, दूसरी ओर मणिपुर में बीते करीब 3 महीने से जारी हिंसा के बीच महिलाओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सफाई देते हुए कहा कि मणिपुर के अधिकारियों से महिलाओं से संबंधित घटनाओं पर 3 बार रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन आयोग को कोई जवाब नहीं मिला। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने बताया कि आयोग ने ये रिपोर्ट महिलाओं के साथ हुई हिंसक घटनाओं की शिकायतें प्राप्त होने पर मांगी थीं, जो शिकायतें प्राप्त हुई थीं वे दुष्कर्म और घरों को जलाने जैसे जघन्य अपराधों की थी।

महिला आयोग को नहीं मिली थी कोई शिकायत

रेखा शर्मा ने बताया कि मणिपुर में 4 मई को 2 महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग को 12 जून को शिकायत नहीं मिली थी। ये गलत जानकारी प्रचारित की जा रही है। 4 मई की इस घटना का वीडियो 19 जुलाई को वायरल होने बाद पूरे देश में हंगामा मच गया और मणिपुर पुलिस ने सक्रिय होकर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की थी।

रेखा शर्मा ने कहा, आयोग ने वीडियो के आधार पर मामले का स्वत संज्ञान लेकर राज्य सरकार के अधिकारियों से घटना के संबंध में जवाब मांगा है। मणिपुर में हुई हिंसक घटनाओं के बारे में जो शिकायतों मिली है, वह राज्य प्रशासन से पुष्टि करवा रही हैं। ऐसा इसलिए जरूरी है, क्योंकि कई शिकायतें मणिपुर से बाहर के लोगों द्वारा भी भेजी गई है और कुछ शिकायतें देश से बाहर रहने वाले लोगों से भी मिली है।

मणिपुर सरकार ने नहीं दिया कोई जवाब

रेखा शर्मा ने बताया कि बीते 3 महीनों में प्राप्त शिकायतों के संबंध में राज्य की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। महिला आयोग ने राज्य प्रशासन को 18 मई, 29 मई और 19 जून को पत्र लिखे हैं। ये पत्र राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को लिखे गए थे, लेकिन कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.