Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

Seema Haider Pakistan: सीमा हैदर ने खुद दी सफाई, 8 मई को पासपोर्ट बना….10 को पाकिस्तान से भारत आई!

56

पाकिस्तान से भारत आई सचिन की प्रेमिका सीमा हैदर ने यूपी एटीएस की पूछताछ के बाद मीडिया के सामने निडरता से अपनी बातें रखीं। इस दौरान सीमा हैदर इस बात को झूठा बताया कि उसका पासपोर्ट 8 मई को बना था और वह 10 मई को भारत आई थी। उसने कहा कि उसका पासपोर्ट पहले से बना था। उसके पासपोर्ट पर लगा पहला वीजा और दूसरा वीजा हर चीज वैध है। उसका पासपोर्ट 2022 अक्टूबर का है फिलहाल उसे वह तारीख याद नहीं है।

जानिए, 6 पासपोर्ट के सवाल पर क्या बोली सीमा हैदर?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा हैदर ने कहा कि उसने कभी भी झूठ का सहारा नहीं लिया, क्योंकि उसे सच पर पूरा विश्वास है। वहीं 6 पासपोर्ट होने के सवाल पर सीमा ने कहा कि उसमें 4 पासपोर्ट बच्चों के हैं और 2 उसके हैं। उसके एक पासपोर्ट में सरनेम नहीं था, जिसकी वजह से नेपाल से वीजा नहीं मिला था। तभी उसने दोबारा पासपोर्ट बनवाया था। सीमा ने आगे कहा कि मैं पाकिस्तान वापस नहीं जा सकती। मुझे यहां जेल में रहना मंजूर है, यहां मरना भी कुबूल है। सीमा ने कहा कि हमारा भविष्य अब यहीं है। बस यहां की नागरिकता मिल जाए। सीमा हैदर ने कहा कि सीएम योगी जी और पीएम मोदी जी से भी यही कहती हूं कि मेरे गुनाह की मुझे सजा दी जाए, लेकिन पाकिस्तान वापस ना भेजा जाए।

‘भाई को मेरा पति और पापा को बॉयफ्रेंड कहा जा रहा’
सीमा हैदर ने कहा कि मेरे भाई को मेरा पति और मेरे पापा को मेरा बॉयफ्रेंड कहा जा रहा है। इतना ही नहीं, और ना जानें किस-किस को मेरा क्या बना दिया गया। इसी बात से दुखी होकर मैं मीडिया के सामने नहीं आना चाहती थी। लोग मेरे बारे में बहुत ही उल्टा सीधा बोल रहे हैं। मेरी लोगों से हाथ जोड़कर बिनती है कि मेरे भाई को भाई और पिता को पिता ही रहने दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !