Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि...

उज्जैन में तेज बारिश के बाद महाकाल मंदिर परिसर में भर गया पानी

44

उज्जैन। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। उज्जैन में बारिश से विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में पानी भर गया, जिसे मोटर लगाकर बाहर निकाला गया। इस कारण मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने उज्जैन में वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मंदिर प्रबंधन इस परेशानी को दूर करने के प्रयास कर रहा है। उल्लेखनीय है कि सावन और अधिक मास होने से महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

उज्जैन में तेज बारिश के बाद शिप्रा नदी उफान पर

उज्जैन में शुक्रवार सुबह तेज वर्षा हुई। आठ बजे बाद मौसम खुला और धूप भी निकली। इसके बाद दिनभर उमस बनी रही। शाम होते ही एक बार फिर झमाझम का दौर चला। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज वर्षा की संभावना जताई है। उज्जैन के आसपास हो रही वर्षा के कारण शिप्रा नदी में भी जलस्तर बढ़ गया। कई मंदिर जलमग्न हो गए। अभी तक जिले में औसत 381 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले चौबीस घंटे में जिले में 27.2 मिमी औसत वर्षा हुई। पिछले चौबीस घंटे के दौरान उज्जैन तहसील में 62 मिमी, घट्टिया में 12, खाचरौद में 32, नागदा में 52, बड़नगर में 10, महिदपुर में 23, झारड़ा में 24 और तराना तहसील में 20 और माकड़ोन तहसील में 10 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

सावन माह में करें महाकाल के लाइव दर्शन

गंभीर डैम में 1425 एमसीएफटी पानी

2250 मिलियन क्यूबिक फीट (एमसीएफटी) जल संग्रहण क्षमता वाला गंभीर बांध आधे से ज्यादा भरा गया है। शुक्रवार को बांध में 1425 एमसीएफटी पानी एकत्र था। इतना कि आठ एमसीएफटी प्रतिदिन की जरूरत के हिसाब से अगले 165 दिन शहर में आसानी से प्रदाय किया जा सकता है। निगम के अनुसार गत वर्ष इस अवधि में बांध में 1070 एमसीएफटी पानी एकत्र था। इंदौर के यशवंत सागर डैम का एक गेट खुलने के बाद गंभीर डैम में पानी की आवक तेज हो सकती है।

वर्षा के कारण कई स्थानों पर समस्या भी

लगातार हो रही वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति भी बन रही है। दरअसल कई इलाकों में पानी की निकासी ठीक से नहीं होने पर यह समस्या बन रही है। सड़कों पर भी पानी भरा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.