Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Anju Nasrullah Love Story: अंजू पर पाकिस्तान में पैसों की बौछार गिफ्ट में मिला प्लॉट घर बैठे सैलरी देने का एलान

76

इस्लामाबाद। भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है। अब उसका नया नाम फातिमा है। अंजू पर पाकिस्तान में पैसों की बारिश हो रही है। निकाह के बाद अंजू उर्फ फातिमा और नसरुल्ला को गिफ्ट मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रिश्तेदारों के बाद अब एक बड़े बिजनेसमैन ने अंजू को प्लैट गिफ्ट किया है। साथ ही एक चेक भी सौंपा है। बिजनेसमैन ने अंजू को अपनी कंपनी में नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही घर बैठे सैलरी दी जाएगी।

पाक स्टार कंपनी के मालिक ने गिफ्ट किया प्लॉट

पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को 10 मरला (272.251 वर्ग फीट) साइज का प्लॉट दिया है। अब्बासी का कहना है कि अंजू के दस्तावेजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही नौकरी दी जाएगी। बिजनेसमैन ने कहा, ‘दूसरे मुल्क से आई महिला ने इस्लाम को अपनाया है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है उसको कोई परेशानी न हो।’

पत्रकार ने शेयर किया वीडियो

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के पत्रकार दिलीप कुमार खत्री ने अंजू और नसरुल्लाह के डिनर के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान के बिजनेसमैन ने अंजू को निकाह के बाद 10 मंजिला अपार्टमेंट में एक 40 लाख रुपये का फ्लैट गिफ्ट में दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.