Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

भावुक कर देगी खबर: एक मां ने 3 बेटो को पाला लेकिन….उसे ही बाढ़ के बीच मरने के लिए छोड़ा

63

सरदूलगढ़: पंजाब में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और गांवों और शहरों में पानी भर गया है। इसी बीच रिश्तों को तार-तार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल पिघल जाएगा। जानकारी के मुताबिक बाढ़ के पानी से सरदूलगढ़ का एक गांव पूरी तरह डूब गया और कई लोग फंस गए।

इसी बीच एक बुजुर्ग महिला अपने घर में बैठी रह गई, जिसका घर पूरी तरह से पानी से भर गया था। बुजुर्ग महिला के 3 बेटे थे जो बाहर थे लेकिन तीनों में से किसी को भी अपनी मां पर दया नहीं आई और कोई भी उसे पानी से बाहर निकालने के लिए घर में नहीं घुसा। इसी बीच कुछ समाज सेवा करने वाले कुछ युवाओं ने बच्चे को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि एक बेटे ने यह कहते हुए मुंह मोड़ लिया कि मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं और मां को कहां रखूंगा, तो दूसरे बेटे ने गेट ही नहीं खोला। ऐसे में जहां दूसरे राज्यों से आकर लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं, वहीं रिश्तों में भी खटास आ गई है. जिस मां ने आशीर्वाद देकर 3 बेटों को जन्म दिया, आज वही बेटा मां को मरने के लिए छोड़कर चला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.