Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

क्रोध जाहिर करने में इतना लंबा वक्त क्यों लगा? महिलाओं को नग्न कर सड़क पर घुमाने को लेकर AAP ने पीएम से पूछा

40

मणिपुर में बीते 83 दिनों से हिंसा जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसने पूरे देश को दुनिया भर में शर्मसार कर दिया है। इस वीडियो में दो महिलाओं को नग्न कर सड़क में घुमाया जा रहा है। इस घटना पर आम आदमी पार्टी (आप) की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भारतीय जनता पार्टी को ‘‘बृजभूषण जनता पार्टी” करार दिया है। आप ने मणिपुर में हुई इस अमानवीय घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और उनकी पहचान में देरी को लेकर सवाल उठाया।

क्रोध जाहिर करने में इतना लंबा वक्त क्यों लगा?
उन्होंने पूछा, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना के बारे में बात की और कहा कि वह बहुत क्रोध से भरे हुए हैं। मणिपुर करीब 77 दिन से हिंसा का गवाह रहा है। आखिर उन्हें अपना क्रोध जाहिर करने में इतना लंबा वक्त क्यों लगा?” चार मई को हुई घटना का वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद मणिपुर के पर्वतीय क्षेत्रों में तनाव व्याप्त हो गया है। कक्कड़ ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

आप ने पुलिस की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल 
उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बयान जारी किया कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और वे आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में हमलावरों के चेहरे दिख रहे हैं। उनकी पहचान करने में पुलिस को इतनी देरी क्यों हो रही है?” उन्होंने कहा, ‘‘एक महिला के तौर पर मैं हर किसी से प्रधानमंत्री को टैग कर घटना को लेकर सवाल पूछने का अनुरोध करती हूं। केंद्र को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।” उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ‘‘बृजभूषण जनता पार्टी” बन गई है और आरोप लगाया कि यह महिलाओं के लिए शर्तें तय करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.