Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

कांग्रेस सत्तालोलुप पहले देश तोड़ा अब भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए बना रही गठबंधन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा

48

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सिंधिया ने एक ट्वीट कर कहा कि 1947 से कांग्रेस देश में तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है। आजादी के बाद सत्ता के लिए देश तोड़ा और अब भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन की राजनीति कर रहे हैं। गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने मंगलवार को यूपीए की जगह आइएनडीआइए नाम से नया गठबंधन बनाने का ऐलान किया है।

क्या कहा सिंधिया ने-

1947 – सत्ता के लिए भारत तोड़ा

1975 – सत्ता के लिए आपातकाल लागू किया

2022 – सत्ता के लिए तुष्टिकरण से ओत-प्रोत भारत जोड़ो यात्रा की

2023 – सत्ता के लिए व भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन इंडिया जोड़ो

ये जोड़-तोड़ की राजनीति वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा का हिस्सा रही है। नए गठबंधन की सूरत भी वही, नीयत भी वही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.