Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ...

कुएं में गिरा व्यक्ति रात भर फंसा रहा सुबह फायर ब्रिगेड ने निकाला

57

उज्जैन। हीरा मिल की चाल में एक व्यक्ति मंगलवार रात करीब दस बजे पशुपति नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। इसी दौरान सांप दिखने से उसने दौड़ लगा दी और समीप स्थित कुएं में गिर गया। रातभर वह कुएं की ईंट पकड़कर रहा और चिल्लाता रहा। बुधवार सुबह दमकलकर्मियों ने उसे बाहर निकाला।

देवासगेट पुलिस ने बताया कि विमलेश चतुर्वेदी निवासी ढांचा भवन मंगलवार रात करीब दस बजे हीरा मिल की चाल स्थित पशुपति नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था।

दर्शन के बाद वह जैसे ही मंदिर से निकला उसे सांप दिखाई दिया था। घबराकर उसने दौड़ लगा दी थी। हड़बड़ी में वह समीप स्थित कुएं में गिर गया और डूबने लगा। इस पर विमलेश ने बचने के लिए कुएं की ईंट पकड़ ली। रातभर विमलेश कुएं में चिल्लाता रहा।

बुधवार सुबह करीब छह बजे मंदिर पहुंचे लोगों ने उसकी आवाज सुनी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद दमकलकर्मी विक्रमसिंह, भारतसिंह, पप्पू चौहान एवं चालक कुलदीप सिसोदिया ने रेस्क्यू कर विमलेश को सुरक्षित कुएं से निकाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.