Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

फांसी पर लटका मिला शव बंधे थे हाथ व पैर

57

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम मेंड्राखुर्द में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी लाश मिली। उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे। एक ही कपड़े को अलग-अलग टुकड़ों में कर हाथ व पैर को बांधा गया था। गले में भी इसी कपड़े का फंदा बनाया गया था लेकिन फंदे को प्लास्टिक के रस्सी से बांध कर फांसी लगाई गई थी। विधि विज्ञान के विज्ञानियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार मेंड्राखुर्द निवासी यार साय (21) की घर के कमरे में ही फांसी पर लटकी लाश मिलने की सूचना पर गांधीनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की संदिग्ध स्थिति पर सीएसपी स्मृतिक राजनाला (आइपीएस), विधि विज्ञान विभाग के कुलदीप कुजुर भी मौके पर पहुंचे। मृतक के कमरे की तलाशी में देवी-देवताओं के चित्र,नारियल,अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री मिली। कमरे में ही सिलाई मशीन गिरी पड़ी थी। पूर्व में युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने की जानकारी भी मिली। पता चला कि मृतक की पत्नी कुछ दिन पहले ही पति को छोड़कर अपने मायके चली गई है।बीते रविवार की शाम को मृतक अपने कमरे में गया था।रात को भोजन के लिए जब घरवालों ने आवाज लगाई तो भीतर से कोई जबाब नहीं मिला।

जोर से दरवाजे को धक्का देने पर वह खुल गया। स्वजन जब भीतर पहुंचे तो युवक की लाश फांसी पर लटकी थी। एक ही कपड़े के तीन टुकड़े किए गए। एक टुकड़े से पैर,दूसरे से दोनों हाथ बंधे थे। कपड़े का तीसरा टुकड़ा गले में फंदे के रूप में उपयोग किया गया था लेकिन इसकी लंबाई अधिक नहीं होने के कारण इस फंदे को प्लास्टिक की रस्सी से बांधा गया था। इसी प्लास्टिक रस्सी को कमरे में लगे लोहे की पाइप में बांधकर फांसी लगाई गई थी।पुलिस ने कहा कि घरवालों से पूछताछ में अभी तक कोई ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है जो आत्महत्या का कारण बनें। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.