Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज

रायसेन के उदयपुरा में बाइक सवार को बचाने में पलटी बस कई यात्री घायल

63

रायसेन। जिले के उदयपुरा में सोमवार दोपहर एक यात्री बस पलट गई। इस दुर्घटना में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। गाडरवारा से उदयपुरा चलने वाली यात्री बस सुबह के समय उदयपुरा में मंडी के पास पलट गई। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला घटनास्थल पर तत्काल थाना प्रभारी उदयपुरा अपने दल बल के साथ पहुंच गए, चोटिल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सामने से अचानक एक मोटरसाइकिल सवार आ जाने से बस अनियंत्रित हो गई थी।

हरियाली अमावस्या होने के कारण नर्मदा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी। सुबह से ही लोगों का आना जाना शुरू था। बस पलटने के बाद जाम की स्थिति बन गई। जिससे नर्मदा जी में नहाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले ही भोपाल से मुलताई जा रही बस ओबेदुल्लागंज के पास पलट गई थी।इसमें 14 यात्री घायल हुए थे। एक हफ्ते पहले ही मजदूरों से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर घायल हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.