Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज... Hemant Soren PMLA Court Update: झारखंड भूमि घोटाला मामला, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें, आज दोपह... Bihar ICDS Controversy: वाउचर भुगतान और THR के नाम पर अवैध वसूली, सेविका ने पतियों के जरिए बनवाया वी... Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्...

मेरठ में बड़ा हादसा: रैपिड रेल स्टेशन का स्लैब गिरा, आठ मजदूर दबे

51

यूपी के मेरठ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल निर्माण कार्य के दौरान शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण कार्यों के दौरान तड़के तीन बजे एक स्लैब भरभरा कर गिर गया। इस घटना में आठ मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। आननफानन में सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनसीआरटीसी ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है।
एनसीआरटीसी के अनुसार शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण कार्यो के अंतर्गत कंपनी एलएंडटी की ओर से स्लैब डालने का कार्य रात 12 बजे से तड़के तीन बजे तक कराया जा रहा था। इसी दौरान आज तड़के तीन बजे टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर नीचे आ गिरा। इस कार्य में लगे 8 मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से दो मजदूरों को चोटे आई हैं। आनन-फानन में सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।

घायल दो मजदूरों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के अंदर गिरा। इस कारण सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई। गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मैटिरियल को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने का दोनों मार्ग खुला हुआ है और सामान्य यातायात चल रहा है। इस घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गयी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.