Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

दोस्तों के संग खेलते हुए कुआ में गिरा पांच वर्षीय अनुज मौत

46

राजनांदगांव। सिविल लाइन स्थित कुएं में डूबने ने पांच वर्षीय लेबर कालोनी निवासी अनुज अग्निहोत्री की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे की आसपास की है। मृतक अनुज में तीन दोस्तों के साथ घर से खेलने निकला था। खेलते-खेलते सिविल लाइन स्थित कुएं के पास पहुंच गया।

कुएं के उपरी हिस्से में लोहे की जाली भी लगी है। जाली के बीच में लंबा गैप है। जिसमें अनुज का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने के बाद उसके दोस्तों की चिख पुकार शुरू हो गई। अचानक बच्चों की चिखपुकार के बाद कुएं के समीप सरकारी आवास में रहने वाले लोग दौड़ते भागते हुए कुएं की ओर पहुंचे।

जब तक अनुज डूब चुका था। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। टीम जब तक पहुंच पाती काफी देर हो चुकी थी। कुएं में डूबने की खबर के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दो घंटे तक कचरे में फंसा रहा अनुज

कुएं की गहराई करीब 45 फीट है। बरसात के बाद कुएं में लबालब पानी भरा हुआ है। कुएं में मासूम की गिरने की सूचना के बाद ढीमर पारा में रहने वाले मछुवारे राज ढीमर अपनी टीम के साथ पहुंचे और कुएं में छलांग लगाकर छानबीन शुरू कर दी। लेकिन डेढ़ घंटे तक कोई सफलता नहीं मिली। कुएं के पानी को बाहर निकालने का निर्णय लिया गया।

कुएं के पानी को निकालने पांच एचपी के दो मोटर मंगाए गए। मोटर शुरू करते ही अनुज की बाडी उपर आई। तत्काल अनुज को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लगभग दो घंटे तक अनुज कुएं के कचरों में फंसा रहा।

कुएं को निहारती रही मां, देखते ही हुई बेहोश

कुएं में अनुज के गिरने की खबर उसके दोस्तों ने परिवार को दी। परिवार के सदस्य दौड़ते भागते कुएं के पास पहुंचे। मृतक की मां लगातार कुएं को निहारती रही। जैसे ही अनुज की बाडी उफलकर उपर आई, वैसे ही उसकी मां बेहोश खाकर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे संभाला। अनुज को देखते ही परिवार के सदस्यों व आसपास रहने वाले लोगों की आंखें डबडबा गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.