Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Drishyam 3 Cast on Kapil Sharma Show: अजय देवगन अपनी टीम के साथ करेंगे शिरकत, 26 सितंबर को होगा प्री... Benjamin Netanyahu UNGA 2026: नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर पर साधा निशाना, ममदानी बोले- ICC वारंट ... UPI MDR Charges Update: क्या छोटे टुकड़ों में पेमेंट करने से बचेगा MDR? जानिए क्या कहते हैं नियम और ... HMD Vibe 2 Pro Price and Specifications: जानिए फीचर्स, कलर ऑप्शन और फ्लिपकार्ट उपलब्धता से जुड़ी पूर... Bhadrapad Purnima 2026: कमजोर चंद्रमा के संकेत और भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के अचूक ... World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह

बुरहानपुर की सोनाली बनी डिप्टी कलेक्टर, प्रदेश में पाई आठवीं रैंक, कोरोना में पिता को खोया था

41

बुरहानपुर। बुधवार को घोषित किए गए एमपी पीएससी परीक्षा के नतीजों में जिले की बेटी सोनाली अग्रवाल ने बाजी मारी है। प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल करने वाली इंदिरा कालोनी की सोनाली डिप्टी कलेक्टर के लिए चुनी गई है।

सोनाली के बड़े पिता गोविंद शरण अग्रवाल का कहना है कि सोनाली बचपन से ही पढ़ने में होशियार थी। वर्ष 2021 में कोरोना के चलते उसने अपने पिता गिरिराज शरण अग्रवाल को खो दिया था।

जिसके चलते पूरा परिवार शोक में डूब गया था। बावजूद इसके सोनाली ने हौसला नहीं हारा और आगे की पढ़ाई जारी रखी। परिवार ने भी उसे पूरा सहयोग किया। झिरनिया के निजी स्कूल के बाद उसका चयन नवोदय विद्यालय में हो गया था।

उसने इंदौर से बीबीए की पढ़ाई पूरी की और 2019 में एमपी पीएससी की परीक्षा दी थी। पहली बार में ही सफलता ने उसके कदम चूम लिए। सोनाली की मां रेखा अग्रवाल घरेलू महिला हैं।

परिवार में एक छोटा भाई रितिक है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि सोनाली साधारण परिवार से है। उसके पिता झिरनया में किराना दुकान चलाते थे।

सोनाली के मन में लक्ष्य हासिल करने की ललक थी। जिसके चलते वह परिवार के कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं होती थी। उसका सपना आइएएस अधिकारी बनने का था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.