Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली...

अचानक शरद पवार से मिलने पहुंचे नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया क्या बात हुई

65

 महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। खबर यह है कि एनसीपी के दोनों धड़ों के बड़े नेता मुंबई में वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे हैं। यहां शरद पवार मौजूद हैं। पढ़िए लाइव अपडेट

      • मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया को बताया कि हम सभी मंत्री और विधायक अजित पवार के बंगले पर थे। तभी सूचना मिली कि शरद पवार साहब वाईबी चव्हाण सेंटर पर मौजूद हैं, तो हम सभी बिना किसी पूर्व सूचना के मिलने पहुंच गए। हमने मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लिया और अनुरोध किया कि एनसीपी एक जुट रहे, इस दिशा में फैसला लिया जाए।
    • प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि उनकी बात सुनने के बाद शरद पवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद सभी नेता वहां से रवाना हो गए।
    • अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और अन्य विधायक मुंबई में शरद पवार से मिलने पहुंचे।
  • अटकलों को दौर शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा सत्र से पहले दोनों पक्षों में सुलह हो सकती है।
  • समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, एनसीपी अजित पवार गुट के विधायक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मिलने वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे। पहले छगन भुजबल, अदिति तटकरे, हसन मुशरिफ पहुंचे, बाद में अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल भी पहुंचे।
  • विधानसभा में विधायकों की मौजूदगी को लेकर एनसीपी के दोनों पक्षों ने व्हिप जारी किया है। देखना यही है कि विधानसभा में किसका व्हिप मान्य होता है।
  • शरद पवार के करीबी नेता जयंत पाटिल ने बताया, मुझे सुप्रिया सुले का फोन आया और उन्होंने मुझसे जल्द वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचने को कहा। मुझे नहीं पता कि अजित पवार और अन्य विधायक यहां क्यों आए हैं।

बता दें, पिछले दिनों अजित पवार ने एनसीपी में बड़ी टूट करते हुए अपने समर्थक विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार का दामन थाम लिया था। उसके बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार में अजित पवार को वित्त मंत्री बनाया गया है। अब चाचा और भतीजे के बीच एनसीपी पर कब्जे की लड़ाई चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.