Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

लाड़ली बहना सेना गठन की कवायद शुरू हर वार्ड में 15 का किया चयन

30

भोपाल। जिले में लाड़ली बहना सेना बनाई जा रही है। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने शुरू कर दी हैं। नगर निगम के हर वार्ड से 15 और पंचायतों के सेक्टर में लगभग चार-पांच महिलाओं का चयन किया गया है। इनको बाकायदा ड्रेस कोड भी दिया जाएगा। इनको प्रशिक्षण देने के बाद जल्द ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसके बाद वह वार्ड और पंचायतों में जाकर महिलाओं, युवतियों के लिए विभिन्न कामों में सहयोग करेंगी।

1700 से अधिक लाड़ली बहनों का किया चयन

महिला एवं बाल विकास ने सरकार की घोषणा के बाद प्रशासन के साथ मिलकर पंचायतों और वार्डों में लाड़ली बहना सेना बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस तरह लगभग 1700 महिलाओं का चयन कर लिया है। इनकी उम्र लगभग 24 से 30 वर्ष के बीच है। इन सभी के लिए ड्रेस कोड के रूप में एक ही रंग की साड़ी दी जाएगी और उस पर एक पट्टा भी होगा। यह ड्रेस कोड पहनकर ही वे पंचायत और वार्डों में जाएंगी।

कानून और योजनाओं के बारे में बताया जाएगा

लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला अपराध रोकने के लिए सरकार की चलाई जा रहीं विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के तहत सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया जाएगा जो महिलाओं के लिए उपयोगी हैं।

इनका कहना है

नगर निगम के वार्ड और पंचायतों में लाड़ली बहना सेना बनाई जा रही है। जिले में लगभग 1700 इनकी संख्या हैं। इनका एक विशेष ड्रेस कोड तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे यह समाज में महिलाओं के लिए मददगार साबित हो सके।

– आशीष सिंह, कलेक्टर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.