Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विष्णु के दीया कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, कहा-दिवाली में घर की तरह स्कूल में भी दीप लगाए

31

दुर्ग: दीपावली के पावन अवसर पर दुर्ग में विष्णु के दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूल में बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया. बच्चों के साथ दीप जलाकर पटाखे जलाए और दिवाली की खुशियां साझा की.

स्कूल में बच्चों के साथ दिवाली: दुर्ग स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला शक्तिनगर में विष्णु के दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूल के बच्चे, टीचर्स, जनप्रतिनिधि और मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए. मंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ल गढ़े बर थीम को लेकर जीवन में शिक्षा के महत्व को बताया और बच्चों को पढ़ाई करने में प्रेरित किया.

विष्णु के दीया कार्यक्रम में मंत्री: विष्णु के दीया कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से प्रेरित है. इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रदेश के मुखिया शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं वे चाहते है कि छत्तीसगढ़ के हर बच्चे में शिक्षा की ज्योत जगाए.

मंत्री की छात्रों और टीचर्स से अपील: मंत्री ने विद्यार्थियों व शिक्षकों से आव्हान किया कि दीपावली पर सभी बच्चे अपने स्कूल में एक दीया जरूर जलाएं. उन्होंने कहा यह दीया केवल उत्सव का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि यह शिक्षा सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सपना है कि छत्तीसगढ़ का हर बच्चा शिक्षा के प्रकाश से रोशन हो और पूरे प्रदेश का नाम गौरव करें. जिस तरह छोटा सा दीपक अंधकार को मिटा सकता है, उसी प्रकार शिक्षा भी जीवन के अज्ञान और कठिनाइयां को दूर कर देती है.

इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य देव नारायण चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.