Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

अमावस्या के दिन इन पौधों को लगाना है बेहद अशुभ संकटों से घिर जाता है जीवन

26

सावन महीने की हरियाली अमावस्या पर पेड़ लगाने के परंपरा है। ये अमावस्या पितरों के श्राद्ध के लिए विशेष मानी जाती है। सावन के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस साल हरियाली अमावस्या 17 जुलाई सोमवार को मनाई जाने वाली है। इसे देश के कई हिस्सों में पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसानों के लिए भी ये दिन काफी खास होता है। इस दिन विशेष रूप से वृक्षारोपण किया जाता है। लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें लगाना काफी अशुभ माना जाता है। इन पौधों को लगाने से नकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं कि वे अशुभ पौधे कौन से हैं।

न लगाएं ये पेड़

– हरियाली अमावस्या के दिन पाकड़, गूलर, बहेड़ा, पीपल, बेर, निर्गुंडी, इमली, कदम्ब और खजूर के साथ-साथ कांटेदार, दूधिया और फलदार पेड़ लगाना अशुभ माना जाता है।

– हरियाली अमावस्या के दिन घर में केला, अनार, पीपल और नींबू जैसे पौधे लगाने से भी बचना चाहिए।

– इस दिन आप नीम, अशोक, पुन्नाग, शिरीष, बेल, अंकारा और तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। ये पेड़ हरियाली अमावस्या के लिए शुभ माने जाते हैं।

हरियाली अमावस्या पर पेड़ लगाने का महत्व

हरियाली अमावस्या के दिन पेड़ लगाना बेहद शुभ माना जाता है। पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है, जैसे पीपल के पेड़ में त्रिदेव- ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।

Sunday Remedies: रविवार की शाम जरूर करें झाड़ू से जुड़ा ये उपाय, पैसों की समस्या हो जाएगी खत्म

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.