Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

‘सिंदूर और मंगलसूत्र न दिखे तो प्लाट खाली है…’ महिलाओं को लेकर क्या बोल गए बाबा धीरेंद्र शास्त्री

76

 डोंगी या चमत्कारी इस विवाद में फंसे बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री फिर से एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना की जा रही है। दरअसर, वह प्रवचन के दौरान कहते हैं, ‘किसी स्त्री की शादी हो गई हो तो उसकी दो पहचान होती है- मांग का सिंदूर, गले में मंगलसूत्र। अच्छा, मान लो मांग का सिंदूर न भरा हो, गले में मंगलसूत्र न हो तो हम लोग क्या समझते हैं कि भाई ये प्लॉट अभी खाली है।’

इस वीडियो में बागेश्वर बाबा आगे कहते हैं, ‘और मांग का सिंदूर भर गया हो। गले में मंगलसूत्र लटक गया हो तो हम लोग दूर से ही देखकर समझ जाते हैं कि रजिस्ट्री हो गई है।’ वैसे इस वीडियो में दिखाई देता है कि प्रवचन सुन रही कई महिलाएं तालियां बजाकर खिलाखिलाकर हंस पड़ती है लेकिन अब कुछ हिंदू महिलाएं इस पर आपत्ति जता रही हैं।

बाबा कहते हैं, ‘डॉग दो प्रकार के होते हैं- एक होता है पालतू, दूसरा होता है फालतू। पालतू के गले में पट्टा होता है उसी प्रकार जो राम जी का पालतू हो जाता है उसके गले में कंठी-माला होती है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.