Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

खेत में रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा दो दर्जन घायल

40

कटनी। कटनी जिले में बहोरीबंद तहसील के बाकल थाना अंतर्गत अमाड़ी के पास खेत में रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। घटना ड्राइवर के नशे में होने के कारण होनी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमाड़ी गांव से हरसिंगी गांव धान का रोपा लगाने ठेकेदार मजदूर लेकर पिकअप वाहन से सुबह रवाना हुआ था। जैसे ही वाहन अमाड़ी और चरगवां के बीच पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोट आई और चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पिकअप वाहन पलटने के बाद आसपास के लोगों ने घायल मजदूरों को निकाला। इसके साथ ही पुलिस और एंबुलेंस 108 को सूचना दी। घायलों को बाहर निकाला गया। जिन्हें बहोरीबंद अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत में बहोरीबंद से प्राथमिक उपचार के बाद निशा चौधरी, आशा चौधरी, राधा चौधरी, कौशल्या चौधरी, सियाराम चौधरी, नरेंद्र चौधरी, मुन्नीबाई चौधरी, काजल चौधरी, रामप्यारे चौधरी, आनंद राम चौधरी, रामकली चौधरी, प्यारी चौधरी, सुषमा चौधरी, राहुल चौधरी, नरेंद्र चौधरी को गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किए हैं। बाकल थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी ने बताया कि घायलों को बहोरीबंद अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही कटनी रेफर किया गया है। साथ ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

आटो व बाइक की भिड़ंत में घायल की मौत

कटनी के बरही क्षेत्र के बनगवां निवासी एक युवक आटो और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बरही अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक को स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बनगवां बरही निवासी राकेश साहू पिता फुल्लू उर्फ राम मिलन साहू 22 वर्ष शुक्रवार को किसी काम से पिपरिया कला की ओर गया था। वह काम पूरा करने के बाद आटो से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही उनका वाहन पिपरिया कला के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें आटो में सवार राकेश को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस 108 की मदद से बरही अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर शाम स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.