Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

खंभे में बंधी मिली भाजपा नेता की लाश हत्या की आशंका पीएम से स्पष्ट होगा मौत का कारण

48

बिलासपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में रहने वाले भाजपा नेता की लाश बिजली के खंभे में बंधी मिली है। शनिवार की सुबह लोगों ने उनकी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। भाजपा नेता के स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट से भाजपा नेता के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

खेत में खंभे पर बेल्ट से बंधी मिली लाश

मुंगेली जिले के लोरमी महामाया मार्ग में रहने वाले शैलेंद्र जायसवाल(40) स्टेट बैंक का कियोस्क संचालित करते थे। इसके साथ ही वे सांसद अरुण साव के प्रतिनिधि थे। शैलेंद्र शुक्रवार की शाम अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह उनकी लाश स्टेट बैंक के पीछे खेत में लगे खंभे पर बेल्ट से बंधी मिली।

इसकी जानकारी होते ही नगर के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। साथ ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस स्वजन और उनकी जान-पहचान के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

महिला कर रही थी ब्लैकमेल

शनिवार की सुबह भाजपा नेता का शव मिलने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एक महिला शैलेंद्र को ब्लेकमेल कर रही थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस ने भाजपा ने भाजपा नेता के माेबाइल को जब्त कर लिया है। इसके काल डिटेल की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.