Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

माला टूटने की बात को लेकर हुए विवाद में हत्या करने वाले दो हत्यारों को उम्रकैद

29

 इंदौर। माला टूटने की बात को लेकर हत्या करने वाले दो हत्यारों को इंदौर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्यारों ने व्यक्ति को पहले तो पत्थरों से बुरी तरह घायल किया, फिर उसे सड़क पर फेंककर भाग निकले। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।

24 फरवरी 2016 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि उसका नाम मुकेश पिता नानूराम निवासी शांति नगर मूसाखेड़ी है। कुछ दिन पहले ही उसका आरोपित बाबूलाल और बबलू उर्फ बल्लू दोनों निवासी शांति नगर से माला टूटने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपितों ने मुकेश का मोबाइल अपने पास रख लिया था और धमकी दी थी कि आइंदा यहां दिखा तो जान से मार देंगे।

पत्थरों से हमला कर किया घायल

कुछ दिन बाद मुकेश ने आरोपितों से मोबाइल वापस मांगा तो उन्होंने पत्थरों से उस पर हमला कर दिया और गंभीर हालत में सड़क पर पटककर भाग निकले। उपचार के दौरान 29 फरवरी 2016 को मुकेश की मौत हो गई। सत्र न्यायालय ने प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए दोनों हत्यारे बाबूलाल और बबलू उर्फ बल्लू को आजीवन कारावास और चार हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.