Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्पेस पर बेस्ड है इन फिल्मों की कहानी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखें

24

 एंटरटेनमेंट सिनेमा में हर खास मौके, त्योहार, किस्से और कहानियों पर फिल्में बनी हैं। सिनेमा कभी भी अपने दर्शकों को निराश नहीं करता है। आज देशभर में उत्साह भरा माहौल है। ISRO ने आज चंद्रयान 3 लॉन्च किया है। ये हर भारतीय के लिए बेहद ही गर्व की बात है। इस खास मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनमें अंतरिक्ष दिखाया गया है। ये फिल्में स्पेस पर आधारित है और काफी दिलचस्प हैं। इन फिल्मों को आप आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो फिल्में कौनसी हैं।

मून

साल 2009 में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म मून दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म की कहानी अंतरिक्ष पर आधारित है। जिसमें एक अंतरिक्ष यात्री की तीन साल की शिफ्ट खत्म होने वाली होती है। इसी बीच उसके साथ एक रहस्यमयी घटना हो जाती है, जो कि उसकी जिंदगी बदल देती है। इसे आप एपल टीवी पर देख सकते हैं

ग्रेविटी

ग्रेविटी सस्पेंस से भरी फिल्म है। इसमें दो अंतरिक्ष यात्रियों का शटल बर्बाद हो जाता है। जिसके बाद वे पृथ्वी पर वापस आने का रास्ता खोजते हैं। फिल्म के विजुअल और एक्शन काफी शानदार हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं

द मार्शियन

द मार्शियन भई एक स्पेस बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मंगल ग्रह पर फंसे एक अंतरिक्ष यात्री के इर्द-गिर्द घूमती है। वह जिंदा रहने के लिए काफी कोशिश करता है। इस फिल्म के कुछ सीन्स काफी फनी भी हैं। वहीं कुछ सीन्स में थ्रिल भी दिखाया गया है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं

इंटरस्टेलर

इंटरस्टेलर फिल्म की कहानी में भविष्य दिखाया गया है, जिसमें पृथ्वी रहने लायक नहीं बचती है। जिसके बाद धरती के साइंटिस्ट, एक किसान और पूर्व पायलट को मनुष्यों के रहने लायक अंतरिक्ष में नया ग्रह खोजने के लिए भेजा जाता है। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अपोलो

ये फिल्म अपोलो 13 चंद्र मिशन की घटनाओं पर आधारित है। अंतरिक्ष यात्री जिम लोवेल, फ्रेड हाइज और जैक स्विगर्ट को लगता है कि सब कुछ प्लानिंग के अनुसार हो रहा है, लेकिन तभी ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट हो जाता है। इसके बाद उनके सामने कई तरह की दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर मौजूद है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.