Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नई उड्डयन नीति बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर बढ़ेंगी विमानन सुविधाएं

34

 भोपाल। मध्य प्रदेश की नई उड्डयन नीति बनाई जाएगी। इसके लिए विमानन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। नीति बनाने के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। नई नीति में प्रदेश के धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर विमानन सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रविधान किए जाएंगे।

प्रोत्‍साहन राशि भी देगी मप्र सरकार

इसके लिए राज्य सरकार प्रोत्साहन राशि भी देगी। पर्यटन विभाग ने ऐसे स्थलों की जानकारी विमानन विभाग से साझा कर ली है, जिनमें विमानन सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। यह पूरा कार्य मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) की मदद से कराया जाएगा। वर्तमान में 2016 में बनी उड्डयन नीति के अनुरूप कार्य हो रहा है।

मध्‍य प्रदेश की हवाई पट्टियों का कराया जाएगा सर्वे

प्रदेश की 21 हवाई पट्टियों के सर्वे के लिए विमानन विभाग ने एमपीआरडीसी के माध्यम से टेंडर जारी कर दिए हैं, जो 18 जुलाई को खोले जाएंगे। सर्वे में सलाहकार देखेगा कि इनमें से किसी भूमि पर अतिक्रमण तो नहीं है, अतिरिक्त कितनी भूमि की आवश्यक्ता है और इनमें जेट प्लेन उतर सकता है या नहीं। जिन हवाई पट्टियों की लीज समाप्त हो चुकी है, उन्हें राज्य सरकार अपने आधिपत्य में लेगी। विधानसभा चुनाव से पहले हवाई पट्टियों का उन्नयन कराने का लक्ष्य है।

मध्‍य प्रदेश में 31 हवाई पट्टियां

प्रदेश में कुल 31 हवाई पट्टियां हैं और इनमें भोपाल, इंदौर, खजुराहो, ग्वालियर एवं जबलपुर में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एयरपोर्ट का संचालन करता है। तीन हवाई पट्टियां निजी क्षेत्र के अधीन हैं, जिनमें दमोह-डायमंड सीमेंट, शहडोल- ओरिएंटल पेपर मिल एवं नागदा-ग्रेसिम शामिल हैं। हाल ही में रीवा विमान पट्टी को भी एयरपोर्ट अथारिटी को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.