Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प... Indore Miniature Painting Workshop: मालवा की विलुप्त होती लघु चित्रकला को बचाने की अनूठी पहल Ujjain Nagar Pujan Tradition: उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही परंपरा, कलेक्टर-एसप...

Kawardha Khappar Yatra Security: कवर्धा में पारंपरिक खप्पर यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, निकाला गया फ्लैग मार्च

2

कवर्धा: शहर में निकलने वाली पारंपरिक देवी खप्पर यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए कबीरधाम पुलिस ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शारदीय नवरात्रि पर्व एवं आगामी 19-20 अक्टूबर की दरम्यानी रात निकलने वाली खप्पर यात्रा से ठीक पहले पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के कड़े निर्देशों के तहत निकाले गए इस फ्लैग मार्च के जरिए आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया गया है, साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

👮‍♂️ संवेदनशील इलाकों और बाजारों में अधिकारियों ने किया भ्रमण, एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस के तमाम अधिकारियों और जवानों ने इस फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया. शहर के मुख्य चौक-चौराहों, संकरी गलियों और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में पुलिस ने सघन भ्रमण किया, जिसमें थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा. खप्पर यात्रा के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कवर्धा एसपी जितेन्द्र कुमार यादव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नवरात्रि पर्व और देवी खप्पर यात्रा को आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाएं, धार्मिक गरिमा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.