Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे, वीआईपी कनेक्शन पर उठ रहे सवाल

5

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित पॉश सोसायटी अवध ग्रीन अपार्टमेंट में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में 9 दिन बाद भी पुलिस लकीर पीट रही है. पुलिस के पास अभी तक मुख्य हत्यारोपी और शिवा शर्मा की गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे की आधिकारिक लोकेशन नहीं मिली है. पुलिस दावे तो कर रही है कि श्रद्धा की तलाश नेपाल में कराई जा रही है, जबकि पुलिस सूत्रों का ही कहना है कि वह नेपाल में नहीं, बल्कि यूपी के एक बड़े शहर में रह रही है.

अब सवाल उठ रहा है कि पुलिस यह लुकाछिपी का खेल क्यों खेल रही है? कहीं ऐसा तो नहीं कि पुलिस श्रद्धा को खुद कोर्ट में सरेंडर करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने में जुटी है? इसके साथ ही सवाल यह भी है कि पुलिस श्रद्धा को पकड़ने में ढील क्यों दे रही है? इसके जवाब में उसके वीआईपी कनेक्शन सामने आ रहे हैं. 25 हजार की इनामी श्रद्धा और उसके सहयोगियों की तलाश में पुलिस कभी बहराइच तो कभी नेपाल की गलियों में खाक छान रही है.

🔍 क्या ‘सर’ का है दबाव? सर्विलांस और एसटीएफ की 8 टीमें भी खाली हाथ

9 दिन बाद भी श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की फरारी को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं. सर्विलांस और एसटीएफ समेत पुलिस की आठ टीमें इनकी तलाश कर रही हैं, बावजूद इसके साधारण सी दिखने वाली इस लड़की का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में सवाल यह भी है कि कहीं पुलिस लखनऊ वाले ‘सर’ के दबाव में तो नहीं है? इसी के साथ सवाल यह भी उठ रहा है कि फरारी के दौरान खर्चे के लिए श्रद्धा को फंडिंग कहां से हो रही है?

💰 ATM का इस्तेमाल नहीं कर रही श्रद्धा, फरारी के दौरान हो रहा भारी कैश खर्च

श्रद्धा ने फरारी के दौरान अब तक किसी एटीएम का इस्तेमाल नहीं किया है और न ही अपने खाते से पैसे निकाले हैं, जबकि बीते नौ दिनों की फरारी में एक लाख रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक उसके खाते की निगरानी हो रही है, ऐसे में यदि वह एटीएम से पैसे निकालती या बैंक जाती तो उसकी लोकेशन ट्रेस हो जाती. माना जा रहा है कि फरारी के दौरान उसे कहीं से नगद पैसा पहुंचाया जा रहा है, जिससे वह होटल, खाना-पीना, यात्रा एवं अन्य मदों में खर्च कर रही है.

🤝 सिर पर ‘ताकतवर’ व्यक्ति का हाथ, माफिया सिंडिकेट से मदद मिलने की आशंका

जिस प्रकार से श्रद्धा को पुलिस की नजरों से बचाया जा रहा है और उसके खर्चे का इंतजाम हो रहा है, इससे जाहिर हो रहा है कि उसके सिर पर किसी ताकतवर व्यक्ति का हाथ है. वहीं, उसकी फरारी में माफिया सिंडिकेट का भी सहयोग मिलने की बात कही जा रही है. बता दें कि पिछले दिनों श्रद्धा के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें वह कभी किसी बड़े नेता के साथ तो कभी किसी बड़े अधिकारी के साथ नजर आई थी. यही नहीं, एक वीडियो में उसे एक गैंगस्टर के साथ भी देखा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.