Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Digvijaya Singh Sanatan Yatra: उज्जैन से अयोध्या तक सनातन यात्रा निकालेंगे दिग्विजय सिंह, चुनाव आयोग पर साधा निशाना

4

इंदौर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने सनातन यात्रा के माध्यम से भाजपा सहित कई संगठनों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तंज कसा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ”ज्ञानेश कुमार राजनीतिक रूप से काम कर रहे हैं और वे जहां भी रहे हैं, वहां गड़बड़ियां हुई हैं.”

🏛️ धर्म के व्यवसायीकरण और राजनीतिक उपयोग के खिलाफ शुरू होगी यात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक सनातन यात्रा करने जा रहे हैं. वह दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत इंदौर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ”यह यात्रा सनातन यात्रा है और जिस तरह से आज देश की अलग-अलग एजेंसियों ने मठ-मंदिरों पर कब्जा कर लिया है और धर्म का उपयोग व्यवसाय करने में किया जा रहा है, उसको लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा की शुरुआत उज्जैन से होगी और इसका समापन अयोध्या में होगा.” दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ”आज धर्म का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है.”

🗳️ एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ियों और वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

उन्होंने चंदा चोरी के मुद्दे के साथ ही वोट चोरी का मुद्दा भी उठाया. दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ”एसआईआर प्रक्रिया में काफी कुछ गड़बड़ियां हुई हैं. बड़ी मात्रा में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं.” उन्होंने दावा किया कि, ”9 करोड़ मतदाताओं के नाम जुड़ने बाकी हैं. एसआईआर प्रणाली में पहले चुनाव आयोग में एसडीएम के पास कई तरह के अधिकार हुआ करते थे, लेकिन आज एसडीएम के अधिकार सीमित कर दिए गए हैं. उनके पास नाम जोड़ने का अधिकार नहीं है, लेकिन नाम हटाने का अधिकार है.”

पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, ”एसआईआर के माध्यम से पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों के वोट छीन लिए गए.” उन्होंने ज्ञानेश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, ”जब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हुआ, उस समय भी ज्ञानेश कुमार ही कर्ताधर्ता थे और जिस तरह से घटनाक्रम हुआ, उसमें भी वही हैं.”

👮‍♂️ विपक्ष के प्रदर्शन और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर बोले दिग्विजय सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान कि भारत का विपक्ष बांग्लादेश की तरह प्रदर्शन करना चाहता है, उस पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ”यहाँ पर तो विपक्ष ने संवैधानिक तरीके से ही प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ, आंसू गैस छोड़े गए. साथ ही दिल्ली पुलिस द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट कर अभद्रता की गई.” अभिनेता इमरान खान के देश छोड़ने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि, ”प्रोटेस्ट में भाग लेना गलत नहीं है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.