Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Jyotiraditya Scindia Ashoknagar Tour: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गला खराब, कई कार्यक्रम किए गए निरस्त— सहराई की सभा में हुए भावुक

5

अशोकनगर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गले में समस्या के चलते उन्होंने कई कार्यक्रम निरस्त कर दिए. वह शनिवार युवा संवाद के बाद रात 9 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे. सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर अशोकनगर पहुंचे हैं. अशोकनगर, मुंगावली, चंदेरी सहित सहराई में उनके कई कार्यक्रम और आमसभाएं होनी थीं. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक सभा में कहा, “मैं आप लोगों से क्षमा चाहता हूं. गला बैठ गया है. गला भले ही बैठ जाए लेकिन मेरे दिल की हर धड़कन क्षेत्रवासियों के लिए धड़कती है. जनता के लिए मैं दिन-रात काम कर रहा हूं.”

🏥 मुंगावली से शुरू हुई गले की समस्या, रविवार के कार्यक्रम किए गए स्थगित

ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले दिन अशोकनगर में महिला मोर्चा कार्यालय का शुभारंभ कर मुंगावली पहुंचे, जहां उन्होंने करीला धाम पहुंचकर जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया. मुंगावली से ही उनके गले में समस्या आने लगी थी. इसके बाद जब सिंधिया सहराई में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तो उनके संबोधन के दौरान उनका गला बैठने लगा. इसके बाद देर रात उनके रविवार के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया, वहीं शनिवार के भी कई आयोजनों को संक्षिप्त किया गया है.

📮 पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ और युवा संवाद करेंगे सिंधिया, तय किए गए अन्य कार्यक्रम

जिला मुख्यालय पर कई महीनों से पोस्ट ऑफिस बनकर तैयार हो गया था, जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री सिंधिया के द्वारा किया जाना था. हाल ही में उनके दौरे में पोस्ट ऑफिस के शुभारंभ का भी उल्लेख किया गया था. शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ कर सीधे युवा संवाद करेंगे, जहां युवाओं के कई सवाल सुने और जवाब दिए जाएंगे. हालांकि आज के दिन उनके कई कार्यक्रम निरस्त भी किए गए हैं.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चंदेरी किला कोठी से निकलकर चंदेरी हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वे महोली पहुंचकर लोधी समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. वहीं सेमरखेड़ी पहुंचकर ग्राम चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित होकर ग्रामीणों से चर्चा करेंगे, इसके बाद वह अशोकनगर पहुंचकर पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ कर सीधे युवा संवाद में छात्रों को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह रात में ग्वालियर के लिए रवाना होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.