Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Balaghat Lora Village Theft: मलाजखंड में व्यापारी के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 7.5 लाख नकद और गहने पार

5

बालाघाट : मलाजखंड थानांतर्गत ग्राम लोरा में व्यापारी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया. वारदात 9 अक्टूबर की है. चोरों ने करीब साढ़े 7 लाख नकद और 3 लाख के सोने-चांदी के गहने साफ कर दिए. पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है. जांच की बात की जा रही है. चोरी हुई नगदी का जिक्र भी करने से पुलिस मना कर रही है.

🥷 घर के पीछे की खिड़की तोड़कर घुसे चोर, चारों अलमारियों के लॉकर तोड़कर की नगदी व जेवरात की चोरी

पीड़ित व्यापारी यशवंत गोयल का कहना है कि “चोरों ने अलग-अलग कमरों में रखी 4 अलमारियों के लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी उड़ा दी. बेडरूम की अलमारी में 07 लाख रुपये तथा दूसरी अलमारी में पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे. इसके अलावा बेटे के कमरे की अलमारी में भी कुछ रुपये और बहू के जेवरात रखे हुए थे. घर के एक कमरे में संचालित किराना दुकान में भी एक अलमारी में राशि रखी थी. चारों अलमारियों को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने साढ़े 7 लाख रुपये नगद और करीब 3 लाख के गहने चुराए हैं.”

व्यापारी का कहना है कि चोरों ने घर के पीछे लगी खिड़की से लोहे की रॉड निकालकर अंदर प्रवेश किया. दरवाजों पर ताला लगा रहा. उस समय घर पर कोई नहीं था. जब परिवार के लोग वापस घर पहुंचे तो घर का सारा सामान फैला मिला. घर के हर कमरे में चारों तरफ कपड़े और अन्य सामान तितर-बितर पड़ा था. अलमारियां खुली और लॉकर टूटे हुए थे. घर के अंदर का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए. घटनाक्रम की जानकारी डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

👮‍♂️ पुलिस कर रही है मामले की जांच, फिंगरप्रिंट और संदिग्धों से हो रही पूछताछ

व्यापारी यशवंत गोयल ने बताया कि उनकी साइकिल की दुकान है. अभी मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान खोली है, जिसमें सामान खरीदी की तैयारी को लेकर उन्होंने रुपयों की व्यवस्था की थी. चोरों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. पुलिस जांच पड़ताल तो कर रही है, लेकिन अभी तक एफआईआर ऑनलाइन दर्ज नहीं की गई. पुलिस जेवरात और कुछ राशि की चोरी लिखने तैयार है, लेकिन सात लाख की राशि एफआईआर में दर्ज करने से मना कर रही है.

थाना प्रभारी मनोज मागरे के अनुसार, “मामले की जांच की जा रही है. संदेहास्पद लोगों को बुलाकर पूछताछ जारी है. मौके से फिंगरप्रिंट लिए गए हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.