Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ने तोड़ा हाथ और सिगरेट से दागा

5

रायपुर: सगी मां और सौतेले पिता ने 3 साल के मासूम बच्चे पर जानलेवा कहर ढाया है. आरोप है कि सगी मां और सौतेले पिता ने बच्चे की पहले बेदम पिटाई की, जिससे बच्चे का एक हाथ टूट गया. इतने से भी माता-पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दोनों ने मिलकर बच्चे को सिगरेट से दागा. जख्मी बच्चे के शरीर पर कई निशान सिगरेट के दागे जाने से बन गए हैं.

👮‍♂️ पड़ोसी की शिकायत पर पहुंची पुलिस, मां और सौतेला पिता गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में तीन साल के पीड़ित बच्चे ने बताया कि उसके माता-पिता छोटी-छोटी बातों पर उसकी बेदम पिटाई किया करते हैं. वारदात वाले दिन बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाजें सुनाई पड़ रही थीं. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पता लगाया तो मालूम चला कि बच्चे के माता-पिता उसे पीट रहे हैं. स्थानीय लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस को फोन पर दी. जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने तत्काल बच्चे को पहले इलाज के लिए भेजा और बच्चे की मां को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने बताया कि बच्चे के चेहरे और आंखों के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं. बच्चे के शरीर पर सिगरेट के दागे जाने के निशान भी मौजूद हैं.

पुलिस ने गुरुवार को आरोपी मां को गिरफ्तार किया जबकि आरोपी पिता की गिरफ्तारी शुक्रवार की रात को की गई. पुलिस आज आरोपी माता-पिता को कोर्ट में पेश करेगी. सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने कहा, “बच्चे के पड़ोसी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बच्चे को उसके घर में माता-पिता बेरहमी से पीट रहे हैं. महिला जब आरोपी माता-पिता को समझाने के लिए गई तो उल्टे उनको ही वे लोग डांटने लगे.”

⚖️ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान

इस घटना को लेकर अधिवक्ता विशाल शुक्ला ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत बच्चों से मारपीट, दुर्व्यवहार या जानबूझकर उपेक्षा करने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है. संकट में मिले बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर उनकी सुरक्षा और पुनर्वास पर फैसला लिया जा सकता है. बच्चों के साथ हिंसा की आशंका होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी सूचना दी जा सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.