Haryana Weather Alert: हरियाणा में 10 और 11 अक्टूबर को आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 10 और 11 अक्टूबर को हरियाणा के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। मौसम में होने वाले इस अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को इस दौरान पूरी तरह सावधान रहने की हिदायत दी गई है।
💨 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा ‘अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूर्वानुमान बुलेटिन’ के अनुसार, शनिवार और रविवार को हरियाणा में हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इस चेतावनी के बाद खासकर खेती-बाड़ी के कामों और घर से बाहर की गतिविधियों में रुकावट आने की चिंता काफी बढ़ गई है।
🌀 क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, यह चेतावनी उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में बने ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) तथा हरियाणा एवं पड़ोसी उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवाओं के चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण जारी की गई है। किसानों और आम जनता को सलाह दी गई है कि वे मौसम के मिजाज को देखते हुए अपनी जरूरी गतिविधियां प्लान करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.