Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

Palamu MP Vishnu Dayal Ram Meeting: NHAI चेयरमैन के साथ बैठक, पलामू-गढ़वा में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की हुई समीक्षा

17

पलामू: पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संतोष कुमार यादव के साथ बैठक की। इस बैठक में पलामू और गढ़वा के इलाके में नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट से संबंधित कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई। पलामू सांसद ने कहा कि नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के बार-बार तबादले होने से काम में रुकावट आ रही है। उन्होंने इस तरह तबादलों और पोस्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

🚧 धीमी गति से चल रहे बाईपास और डायवर्सन के काम में तेजी लाने के निर्देश

वहीं, सतबरवा इलाके और पलामू में नेशनल हाईवे बाईपास और डायवर्सन का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिसके काम की रफ्तार बढ़ाने का आग्रह किया है। साथ ही साथ एक सुरक्षित डायवर्सन बनाने का भी निर्देश दिया है। पलामू के मेदिनीनगर के जोड़ और पोखराहा में अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से करने और जरूरी प्रक्रिया को जल्द करने को कहा गया है।

🛠️ दुर्गा पूजा से पहले एनएच 98, 39 और 139 के गड्ढे भरने के आदेश

इधर, दुर्गा पूजा से पहले पलामू और गढ़वा में नेशनल हाईवे 98, 39 और 139 पर बने गड्ढों को पूरी तरह से भरने का काम किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। पहले गड्ढों को भरा जाएगा और फिर बाद में स्थाई तौर पर इसकी मरम्मत और निर्माण किया जाएगा।

💰 मेदिनीनगर के दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को राहत की मांग

सांसद ने मेदिनीनगर के दुबियाखाड़ स्थित टोल प्लाजा से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने तक स्थानीय लोगों से टोल की वसूली में राहत देने का आग्रह किया। पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट को डालटनगंज से लातेहार में ट्रांसफर किया गया है। पूरे मामले में समीक्षा करने को कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.