जिले में संचालित सभी पैथोलॉजी लैब, नर्सिंग होम, निजी अस्पतालों के दस्तावेजो/लाइसेंसो का परीक्षण कर रिपोर्ट दे – कलेक्टर डॉ. मीना
कलेक्टर ने दिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश
आगर मालवा, जिले में संचालित सभी पैथोलॉजी लैब नर्सिंग होम, निजी अस्पतालों के लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेजो का परीक्षण करवा कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष आगर में समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओबीएस सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री पीएन परमार, श्री कमल मंडलोई एवं एसडीएम आगर सुसनेर सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 300 दिवस एवं उससे ऊपर की लंबित एक-एक शिकायत के निराकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ग्रेडिग माह की सीएम हेल्पलाइन का संतुष्टी के साथ दो दिन में निराकरण करवाएं, साथ ही 300 दिन से अधिक की लंबित कोई भी शिकायत एक सप्ताह से ज्यादा लंबित ना रहे। आगामी टीएल तक सभी 300 दिवस की शिकायतों का निराकरण करवाएं।
Related Posts
जन विश्वास शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण करें
बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनविश्वास शिविर तनोडिया एवं गंगापुर में प्राप्त सभी आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी शुक्रवार को डोंगरगांव में प्रस्तावित जनविश्वास शिविर को देखते हुए विकासखंड सुसनेर क्षेत्र की सभी सीएम हेल्पलाइन का भी सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करवाएं।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए की जन विश्वास शिविरों में जिला अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर आवेदनों का निराकरण करें और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दें। बैठक में सीमांकन प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण करवाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने भू-अर्जन संबंधी सभी प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें संबंधितों को मुआवजा राशि का भुगतान करवाने, प्रसूति सहायता, जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान को भी प्राथमिकता से करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।