Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Petrol-Diesel Supply Update: क्या सच में गहराया है तेल संकट? पेट्रोल पंप मालिकों ने स्पष्ट की स्थिति... Punjab Entry Tax News: क्या पंजाब में हिमाचल की गाड़ियों पर लगेगा एंट्री टैक्स? बॉर्डर पर शुरू हुई नई... Punjab Border Alert: पंजाब के सभी एंट्री पॉइंट्स पर सख्त नाकाबंदी, तीन स्तरों पर पुलिस की तैनाती; बा... Ludhiana Crime: लुधियाना में 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने मचाया उत्पात, तलवारें लहराकर की तोड़फोड़; सी... शर्मनाक: शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, Blackmail कर पार की सारी हदें... Punjab Assembly Session 2026: पंजाब विधानसभा में गर्माया माहौल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी झड़... Fuel Supply Update 2026: भारत में नहीं है पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी, तेल कंपनियों ने पैनिक बुकि... Ludhiana Crime News: संजय गांधी कॉलोनी में बदमाशों का हमला, तलवारें लहराकर गाड़ियों में की तोड़फोड़; सी... Badshah Tatiri Song Controversy: नहीं थम रहा 'टटीरी' गाने पर विवाद, शिकायतकर्ता सविता आर्या ने बादशा... Attempted Robbery: सुनार की दुकान में लूट की कोशिश विफल, अलार्म बजते ही भागे चोर; पुलिस ने शुरू की न...

नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2

दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर-4 स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली कंपनी में आज सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि पूरी इमारत धुएं के गुबार में तब्दील हो गई. हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर 240 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से कई लोग आग की लपटों के बीच फंस गए. घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग को बुझाने का काम जारी है.

आग लगने के बाद धुए का गुबार कई किलो मीटर दूर से देखा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक भीषण आग बी-40 कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड नाम की कंपनी मे लगी है. आज सुबह करीब 5:30 बजे अचानक ये आग लग गई. जहां आग लगी, वो तीन मंजिला इमारत है जहां बिजली के मीटर बनाने का काम किया जाता है. जिस वक्त आग लगी, नाइट शिफ्ट के कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे.

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरी फैक्ट्री में हड़कंप मच गया. अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में करीब 26 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कई लोगों को बचाव दल ने इमारत की खिड़कियां तोड़कर इन कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

दमकल की गाड़ियां बुझा रहीं आग

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की 25 यूनिट्स को काम पर लगाया गया है. दमकल कर्मी जान जोखिम में डालकर इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

मामले में क्या बोले ज्वाइंट कमिश्नर?

ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राजीव नारायण मिश्र ने बताया- फिलहाल प्राथमिकता आग को बुझाने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की है. शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी, इसकी जांच पुलिस और फायर विभाग द्वारा की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !