Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद... झारखंड में 'येलो अलर्ट'! रांची समेत 16 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ...

झारखंड में ‘येलो अलर्ट’! रांची समेत 16 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

1

रांची:झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

12 मार्च को बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की आशंका है. हालांकि 13 और 14 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

15 मार्च को बारिश के आसार

वहीं 15 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

रांची के अधिकतम तापमान पर असर

झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है. मौसम केंद्र, रांची की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है. इससे साफ है कि दिन के साथ-साथ रातें भी अपेक्षाकृत गर्म होती जा रही हैं. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है. रांची में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई है.

राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. इसके अलावा जमशेदपुर में 32.0 डिग्री, चाईबासा में 32.8 डिग्री और बोकारो में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुमला में 17.6 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया. हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !