Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Jharkhand News: साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, फिटनेस और पर्यावरण को लेकर दिया बड़ा संदेश

1

रांचीः बजट सत्र के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बुधवार को पूरे फार्म में दिखे. सदन की कार्यवाही में भाग लेने स्वास्थ्य मंत्री साइकिल से विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सबसे बड़ा स्वास्थ्य है. इसलिए मैं ‘हेल्थ इज वेल्थ’ का संदेश देने के लिए विधानसभा में साइकिल चलाकर आया हूं. उन्होंने कहा कि आज के समय स्वस्थ रहना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए मैंने निर्णय लिया कि सभी विधायकों को इसके माध्यम से मैं संदेश दूं.

महंगाई चरम पर है और भाजपा डांस की चिंता कर रहीः इरफान अंसारी

साइकिल चलाते विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी इस दौरान अनोखे अंदाज में दिखे. भाजपा विधायकों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की आलोचना करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है. हर चीज का दाम बढ़ता जा रहा है और इनको चिंता है डांस की. ऐसे भाजपा विधायकों को यहां से भगाना चाहिए.

अभी गाना गाने का समय नहीं हैः स्वास्थ्य मंत्री

कहा कि इरफान अंसारी महंगाई को रोकने की बात कर रहा है और वे डांस करने की बात कर रहे हैं, क्या जनता यह पसंद कर रही है. उन्होंने नीरा यादव पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें शर्म नहीं आ रही है. वह अच्छी सिंगर हैं मगर अभी गाने का समय नहीं है. सभी सामानों के दाम बढ़ रहे हैं आज गैस खत्म हो गई है. अभी गैस व्यवसायी और आम लोग हमारे घर पर विरोध करने पहुंचे, उन्होंने कहा कि हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जो बहुत चिंता की बात है.

भाजपा जनता के लिए कुछ नहीं सोचती है- इरफान अंसारी

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इलेक्ट्रिक चूल्हा का इंतजाम हम लोग करने वाले हैं. लेकिन खराब लग रहा है कि आज हमारी मां, बहनें धरना प्रदर्शन गैस सिलेंडर के लिए कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है. आज देश को रोजगार की मार, महंगाई की मार, पेट्रोल की मार, डीजल की मार, एलपीजी के दाम बढ़ गए उसकी मार. इसको लेकर यदि भाजपा धरना देती है तो यह लगता कि वे जनता के लिए कुछ नहीं सोच रहे हैं. लेकिन डीजे जब्त किए जाने के खिलाफ मांग करना यह नौटंकी नहीं तो और क्या है, आने वाले समय में यह लोग बोलने के लायक भी नहीं रहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !