Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद... झारखंड में 'येलो अलर्ट'! रांची समेत 16 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ...

हवाई सफर पर ‘महंगाई’ की मार! रांची से दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु जाना हुआ 35% महंगा; टिकट बुक करने से पहले चेक करें नया किराया

2

रांचीः घरेलू हवाई यात्रा अब यात्रियों की जेब पर भारी पड़ने लगी है. रांची से देश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों के किराए में हाल के दिनों में 25 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एयरलाइंस कंपनियों द्वारा ईंधन शुल्क (फ्यूल सरचार्ज) बढ़ाए जाने और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में वृद्धि के कारण टिकट दरों में यह उछाल देखा जा रहा है.

टिकटों पर अतिरिक्त ईंधन शुल्क

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 12 मार्च से हर घरेलू उड़ान की टिकटों पर 399 रुपये का अतिरिक्त ईंधन शुल्क जोड़ने का फैसला किया है. इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है और टिकट की कीमतें पहले की तुलना में अधिक हो गई हैं.

रांची से दिल्ली के लिए 12 से 15 हजार तक किराया

ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार रांची से प्रमुख शहरों के लिए टिकट दरों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बार सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वर्तमान में रांची से दिल्ली के लिए फ्लाइट किराया लगभग 12 हजार से 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है. इसी तरह रांची से हैदराबाद के लिए टिकट लगभग 10 हजार से 13 हजार रुपये के बीच मिल रहा है.

रांची से मुंबई के लिए 14 से 16 हजार तक किराया

रांची से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को करीब 15 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि कोलकाता के लिए फ्लाइट किराया लगभग 8 हजार से 10 हजार रुपये के बीच है. वहीं मुंबई के लिए टिकट का दाम 14 हजार से 16 हजार रुपये तक पहुंच गया है. ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक सामान्य दिनों की तुलना में इन रूटों पर 25 से 35 प्रतिशत तक किराए में बढ़ोतरी देखी गई है.

हवाई ईंधन की कीमतों में वृद्धि बनी वजह

तारा ट्रैवल एजेंसी के संचालक रणधीर कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में हवाई ईंधन की कीमतों में वृद्धि और एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ने की वजह से टिकट दरों में इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि अंतिम समय में टिकट बुक कराने पर किराया और ज्यादा हो जाता है. यात्रियों को अगर कम कीमत में टिकट चाहिए तो उन्हें पहले से बुकिंग करनी चाहिए.

किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

वहीं ओम ट्रैवल्स के रूपेश कुमार ने कहा कि सामान्य तौर पर फ्लाइट किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है. उन्होंने बताया कि हवाई किराया मांग और उपलब्ध सीटों के आधार पर बदलता रहता है. हालांकि इस बार किराए में उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ोतरी कुछ ज्यादा देखने को मिल रही है.

पहले बुकिंग से मिल सकती है थोड़ी राहत

एविएशन क्षेत्र के जानकारों के मुताबिक गर्मी के मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगती है, जिससे टिकट की मांग बढ़ जाती है. इसके साथ ही एयरलाइंस कंपनियों की ऑपरेटिंग लागत और ईंधन की कीमतें भी टिकट दरों को प्रभावित करती हैं. यात्रा विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रियों को बेहतर किराया पाने के लिए फ्लाइट टिकट पहले से बुक कर लेना चाहिए और पीक सीजन या अंतिम समय की बुकिंग से बचना चाहिए. इससे टिकट की कीमत काफी कम हो सकती है.

रांची से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई यात्रा फिलहाल महंगी हो गई है और आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के साथ किराए में और उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !