Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल

35

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. मंगलवार दोपहर किडनी के गंभीर मरीज को इंदौर ले जा रही 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी-ठीकरी हाईवे पर अचानक खराब हो गई. एंबुलेंस खराब होने के कारण मरीज को तेज धूप में करीब एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ने लगी.

किडनी मरीज को लेकर इंदौर जा रही थी एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी संबंधी बीमारी के चलते बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर कर दिया था. इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें इंदौर ले जाया जा रहा था.

मरीज की पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि, ”वे दोपहर के बीच बड़वानी से इंदौर के लिए रवाना हुए थे. लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर पहुंचते ही एंबुलेंस अचानक खराब हो गई. एंबुलेंस बंद होने के बाद वे लंबे समय तक वहीं फंसे रहे. तेज धूप और गर्मी के कारण उनके पति की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिससे परिजन काफी परेशान हो गए.”

लोगों ने एंबुलेंस को धक्का देकर छांव में किया खड़ा
मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बताया कि, दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है. इस बीच आसपास से गुजर रहे लोगों ने मानवता दिखाते हुए खराब एंबुलेंस को धक्का देकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया, ताकि मरीज को कुछ राहत मिल सके. करीब 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया. घटना के दौरान परिजन और स्थानीय लोग स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराज नजर आए.

सीएमएचओ ने कही कार्रवाई की बात
इस मामले में सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि, ”उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है, क्योंकि वह अवकाश पर हैं.” उन्होंने कहा कि, ”मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.” यह घटना एक बार फिर जिले में 108 एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.