Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-... भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ...

लुधियाना में ‘क्रूर’ पति की हद पार! मारपीट के बाद कमरे में किया कैद, तो जान बचाने के लिए महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; हालत गंभीर

1

लुधियाना: महानगर में दहेज लोभियों और घरेलू प्रताड़ना का एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां एक विवाहिता को उसके पति ने इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने मौत को गले लगाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

थाना सदर की पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता की भाभी खुशी अरोड़ा ने बताया कि उसकी ननद मीनाक्षी नरूला का विवाह खेम चंद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी थी और आरोपी खेम चंद लगातार मीनाक्षी को मानसिक और शारीरिक तौर पर तंग-परेशान कर रहा था। जुल्म की इंतहा उस वक्त हो गई जब बीते 4 मार्च को आरोपी ने मीनाक्षी के साथ बेदर्दी से मारपीट की और उसे जख्मी हालत में घर के अंदर ही बंद करके बाहर से ताला लगाकर चला गया।

बंद कमरे में कैद और डर से बुरी तरह घबराई मीनाक्षी ने बदहवासी की हालत में तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !