Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

लुधियाना में ‘गुंडागर्दी’ का नंगा नाच! गन पॉइंट पर कपड़ा कारोबारी से लूट; गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, फिर भी लुटेरों ने दातर से किया लहूलुहान

28

लुधियाना: महानगर में बेखौफ लुटेरों ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा के दावों की हवा निकाल कर रख दी है। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आती चौकी श्रृंगार सिनेमा के पास का है, जहां सोमवार की देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने एक कपड़ा कारोबारी को अपना निशाना बनाया।

पीड़ित कारोबारी रिंकू मल्होत्रा जब रात को अपने काम से वापस लौट रहे थे, तो रास्ते में घात लगाए बैठे लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने कारोबारी पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर उनसे सोने की अंगूठी और नकदी छीन ली। जुल्म की इंतहा तब हो गई जब कारोबारी अपनी जान की भीख मांगते हुए मिन्नतें करता रहा, लेकिन पत्थर दिल लुटेरों ने भागने से पहले उनके कंधे पर तेजधार हथियार (दातर) से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। इस वारदात के बाद जब पीड़ित और इलाका निवासी न्याय की गुहार लगाने और शिकायत दर्ज कराने के लिए चौकी श्रृंगार सिनेमा पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

रात के समय संवेदनशील इलाके की इस चौकी में केवल एक ही पुलिस मुलाजिम मौजूद था। पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली को देख लोगों ने जमकर रोष जाहिर किया और आरोप लगाया कि यदि थानों और चौकियों में पुलिस की नफरी ही पूरी नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना एस.एच.ओ. खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने कारोबारी के बयान दर्ज कर इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि इन बेखौफ लुटेरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.