Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

नैंसी ग्रेवाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल! कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘इमोशनल’ वीडियो

26

जालंध: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत के बाद उनकी मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो सांझा करते हुए अपनी बात रखी है। रोते-बिलखते उनका कहना है कि वह इस समय गहरे सदमे में हैं और अपनी बेटी को खोने का दुख सहन नहीं कर पा रही हैं।

इस वीडियो ने पूरे मामले में यू-टर्न ला दिया है, भावुक होते हुए मां का कहना है कि  “मेरी बेटी की मौत का मुझे इतना सदमा लगा है कि मैं समझ नहीं पा रही कि क्या करूं और क्या नहीं।” घटना वाले दिन फोन पर लोगों ने जिन-जिन के बारे में पूछा, उन्होंने उनके नाम ले दिए थे, लेकिन उनका किसी पर झूठा आरोप लगाने का कोई इरादा नहीं था।

नैंसी की मां ने कहा कि “मैं बिना वजह किसी का नाम लेकर अपने सिर पर पाप नहीं लेना चाहती। जो भी सच्चाई है, उसकी जांच करना पुलिस का काम है।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके द्वारा किसी का नाम लेने से किसी को ठेस पहुंची है तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगती हैं। पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि “मेरा किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। मेरी बच्ची चली गई है और वह अब वापस नहीं आएगी। हम पूरी तरह उजड़ गए हैं।” फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.