Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सहारनपुर सर्किट हाउस में यूपी पुलिस की बड़ी चूक, सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्द... हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी सीपी नौटियाल को उन्हीं के ड्राइवर ने मारी गोली, पुलिस ने आरोप... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभा... अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ...

दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत

38

इंदौर : शहर के लसूड़िया क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्चे को टैंकर ने कुचल दिया. इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद लोगों ने टैंकर का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर तेज स्पीड से फरार हो गया. ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया.

लोगों ने टैंकर का पीछा किया

लसुड़िया पुलिस थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती में 8 वर्षीय बालक कार्तिक अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान तेज स्पीड से आए टैंकर ने बच्चे को रौंद दिया. हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में हाहाकार मच गया. मौके पर लोग दौड़कर पहुंचे और टैंकर का पीछा किया. वहीं, बालक के माता-पिता उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन कार्तिक को नहीं बचाया जा सका. बालक की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई.

हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों में रोष

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टैंकर चालक तेज गति से बस्ती के बीच से निकल रहा था. देखते ही देखते मासूम को टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया. मृतक कार्तिक का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है. उसके माता-पिता इंदौर में काम की तलाश में आए थे. माता-पिता हल्का-फुल्का काम करके किसी प्रकार जीवनयापन कर रहे हैं. लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष व्याप्त है. लोगों का कहना है कि गलियों में टैंकर मौत बनकर दौड़ रहे हैं. इन पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है “प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से टैंकर और टैंकर चालक की तलाश की जा रही है.” वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान लिए. पीड़ित माता-पिता के भी बयान लिए. पीड़ित पिता ने बताया कि हादसे के समय वह घर में थे. उनका बच्चा घर के बाहर खेल रहा था. लोगों का शोर सुनकर वह बाहर निकले तो बेटा खून से लथपथ पड़ा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.