Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?

1

Surya Grahan: सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है, लेकिन खगोल विज्ञान के अनुसाार, ये एक दुर्लभ घटना मानी जाती है. चंद्रमा के पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाने पर जब सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती व धरती पर चंद्रमा की छाया पड़ती है, तो उस स्थिति में ये माना जाता है कि सूर्य को ग्रहण लगा हुआ है. सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना हमेशा अमावस्या के दिन ही घटती है.

साल 2026 में 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण की एक घटना घटित हो चुकी है. इस साल दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने वाला है, लेकिन खगोलविदों और ज्योतिषविदों की निगाहें साल 2027 पर टिकी हुई हैं. साल 2027 सदी की सबसे खास और दुर्लभ घटनाओं का गवाह बनेगा. इस साल सूर्य को सदी का दूसरा सबसे लंबा ग्रहण लगेगा.

दिन मेंं रात की तरह अंधेरा हो जाएगा

साल 2027 में लगने वाला सदी का ये दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 27 अगस्त को लगेगा. उस दिन सूर्य चंद्रमा के द्वारा करीब 6 मिनट 22 सेकंड तक पूरी तरह ढक लिया जाएगा. जब ऐसा होगा तो दिन में रात की तरह अंधेरा छा जाएगा. इतनी लंबी अवधि का ऐसा नजारा फिर 2114 में ही देखने को मिलेगा. यही कारण है कि इस सूर्य ग्रहण को बहुत विशेष खगोलीय घटना माना जा रहा है.

क्या भारत में दिखेगा इस सूर्य ग्रहण का नाजारा?

ये सूर्य ग्रहण भारत में पूर्ण नहीं, बल्कि आंशिक रूप से यानी थोड़ा सा ही दिखेगा. वहीं यह ग्रहण मुख्य रूप से स्पेन, मिस्र, सऊदी अरब, लीबिया, ट्यूनिशिया, यमन, मोरक्को, सूडान, सोमालिया, अल्जीरिया और जिब्राल्टर जैसे 11 देशों में पूरी तरह से दिखेगा.

साल 2009 में लगा सदी का सबसे बड़ा ग्रहण

इससे पहले 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2009 को लगा था. ये ग्रहण 06 मिनट 39 सेकेंड तक लगा था. 2027 का ग्रहण सदी का दूसरा सबसे बड़ा ग्रहण होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !