Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़... War Impact 2026: युद्ध के कारण गैस और ईंधन का संकट, इंडक्शन कुकर की रिकॉर्ड बिक्री; ठप पड़ी फैक्ट्रि... रेत माफिया ने उजाड़ दिया घर का इकलौता चिराग! 4 बहनों के भाई को ट्रैक्टर ने कुचला; मां-बाप का रो-रोकर... Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साले ... फतेहाबाद पुलिस का 'ऑपरेशन निक्का' सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पंज... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का न... Nuh Crime News: नूंह में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष की बर्बरता, नशीला पदार्थ पिलाकर बाल काटने का आर...

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साले के सामने जीजा ने तोड़ा दम; आरोपी चालक फरार

1

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के करुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में मुस्ताबाद-लाडवा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय मामचंद निवासी अलावलपुर फोकसा, जिला अंबाला के रूप में हुई है। बताया गया है कि मामचंद 6 मार्च को अपने साले ज्ञानचंद (55) निवासी जोगीमाजरा से मिलने आया था। पुलिस को दी शिकायत में अरुण कुमार निवासी जोगीमाजरा ने बताया कि उसका पिता ज्ञानचंद और फूफा मामचंद इलेक्ट्रिक स्कूटी पर किसी काम से लाडवा बाजार की ओर जा रहे थे। वह भी कुछ देर बाद अपनी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल पड़ा। जब वे ध्यांगला बस अड्डे से आगे लाडवा की तरफ बढ़ रहे थे, तभी मुस्ताबाद की ओर से आई तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और स्कूटी कार के आगे फंस गई। हादसे के बाद अरुण ने राहगीरों की मदद से दोनों को संभाला और सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मामचंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि ज्ञानचंद की हालत गंभीर होने के कारण उसे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अरुण कुमार के बयान पर स्कॉर्पियो कार के नंबर के आधार पर थाना लाडवा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !